Weather Updates Today। उत्तर भारत में मौसम करवट बदल रहा है। दिल्ली एनसीआर में सुबह-शाम के समय लोगों को ठंड का एहसास होने लगा है।
मौसम विभाग के अनुसार, दिल्ली के न्यूनतम तापमान में अगले कुछ दिनों में गिरावट दर्ज की जा सकती है। पहाड़ों पर हुई बर्फबारी का असर अब दिल्ली NCR सहित पूरे उत्तर भारत में देखने को मिल रहा है। अगले कुछ दिनों में उत्तर भारत के कई राज्यों में ठंड दस्तक देने वाली है।
दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में ठंड ने दी दस्तक
देश से मानसून की विदाई हो गई है. इसी के साथ राजधानी दिल्ली में पहली बार इस सीजन में तापमान में बड़ी गिरावट हुई है. कई इलाकों में तापमान 20 डिग्री से भी नीचे पहुंच गया.
दिल्ली के कई इलाकों में अब ठंड का एहसास होने वाला लगा है. ऐसे में आने वाले दिनों में सर्दी तेजी से बढ़ सकती है. पहाड़ों से आ रही ठंडी हवाओं की वजह से भी तापमान में गिरावट हुई है.
मौसम विभाग के अनुसार, राजधानी दिल्ली में शुक्रवार को अधिकतम तापमान लुढ़कर 33.6 डिग्री पर सिमट गया.वहीं, न्यूनतम तापमान 20.3 डिग्री रहा. मौसम विभाग के अनुसार, शनिवार को आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं. वहीं,13 से 17 अक्टूबर के बीच अधिकतम तापमान 34 से 35 डिग्री और न्यूनतम तापमान 21 से 22 डिग्री तक रह सकता है.
मौसम विभाग के अनुसार, आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा, गुजरात, हिमाचल प्रदेश और पंजाब में मौसम शुष्क बना रहेगा. पश्चिमी उत्तर प्रदेश, हरियाणा, पंजाब और हिमाचल प्रदेश के बारिश की कोई संभावना नहीं है .