UP Election News: अमेठी, रायबरेली तो जीता लिया… अब इन विधानसभा सीटों पर कांग्रेस पार्टी की नजर, सपा से करेगी बातचीत

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर रायबरेली व अमेठी समेत छह सीट जीतने के बाद अब कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर है। पार्टी ने इसके लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी विधानसभा क्षेत्रवार अपनी ताकत का आकलन भी कर रही है। कांग्रेस नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा से तीन या चार सीटें मांग सकती है।

राज्य ब्यूरो, लखनऊ। लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के साथ गठबंधन कर रायबरेली व अमेठी समेत छह सीट जीतने के बाद अब कांग्रेस की नजर विधानसभा उपचुनाव पर है। पार्टी ने इसके लिए अपनी तैयारियां शुरू कर दी हैं। पार्टी विधानसभा क्षेत्रवार अपनी ताकत का आकलन भी कर रही है। 

कांग्रेस नौ विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में सपा से तीन या चार सीटें मांग सकती है। प्रदेश अध्यक्ष अजय राय का कहना है कि कांग्रेस ने उपचुनाव में लखनऊ के पूर्वी विधानसभा सीट पर अपना उम्मीदवार उतारा था। नौ सीटों पर उपचुनाव होने पर कांग्रेस भी मैदान में उतरेगी। सीटों को लेकर सपा से बातचीत की जाएगी। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *