Sunita Williams: सुनिता विलियम्स पर नया अपडेट, अंतरिक्ष में मिल गई बड़ी जिम्मेदारी

जून महीने से अंतरिक्ष में फंसी सुनीता विलियम्स को आईएसएस का कमांडर नियुक्त किया गया है। पहले यह जिम्मेदारी निभा रहे रूसी अंतरिक्ष यात्री दो अन्य के साथ आज धरती पर लौट रहे हैं।

अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमांडर बनीं सुनीता
दरअसल,सुनीता को अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) की कमांडर बना दिया गया है।
नासा ने घोषणा की है कि रूसी अंतरिक्ष यात्री ओलेग कोनोनेंको ने अंतरिक्ष स्टेशन पर आयोजित एक समारोह में सुनीता विलियम्स को अंतरिक्ष स्टेशन की कमान सौंपी है।

यह दूसरी बार है जब सुनीता ISS की कमान संभाल रही हैं। उन्होंने आखिरी बार 12 साल पहले कार्यभार संभाला था। अंतर्राष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन की कमांडर के रूप में, उनकी मुख्य जिम्मेदारी अंतरिक्ष स्टेशन पर सुरक्षा बनाए रखना होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *