- पहचान के लिए पुलिस ने मोर्चरी में रखवाया शव
सहारनपुर। थाना सरसावा के गांव सैदपुरा के पास जंगल में एक युवक का शव पेड़ पर लटका मिला है। मृतक युवक की उम्र 25 साल के करीब बताई जा रही है। अभी तक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।
सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पेड़ से उतारा। पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। मृतक युवक की पहचान के लिए पुलिस गांव में जाकर प्रयास कर रही है। हालांकि अभी तक मृतक युवक की पहचान नहीं हो पाई है।