Meerut : जनपद को मिले 53 नए लेखपाल, एमएलसी ने बांटे नियुक्ति पत्र

  • जनता की समस्याओं का तेज गति से होगा समाधानः धर्मेंद्र भारद्वाज

मेरठ। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और शासन द्वारा जहां प्रदेश के विभिन्न जिलों में नवनियुक्त 7720 लेखपालों के नियुक्ति पत्र वितरित किया गया। इस कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। इसी क्रम में मेरठ में 53 लेखपालों को नियुक्ति पत्र बांटे गए।

एनआईसी में यह आयोजन हुआ। यहां एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज सहित अधिकारियों द्वारा नव चयनित 53 लेखपालों को नियुक्ति पत्र का वितरण किया गया।

नई नियुक्ति पाये जाने पर जहां उनके चेहरे खिल उठे और उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया। लेखपालों को संबोधित करते हुए एमएलसी धर्मेंद्र भारद्वाज ने कहा कि इससे जिले में लेखपालों की संख्या में वृद्धि होगी और उन्हें अपने दायित्वों के निर्वहन का भी निर्देश दिया गया जिससे की जनता की समस्याओं का तेज गति से समाधान हो सके।

कार्यक्रम का संचालन बलराम सिंह, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) द्वारा किया गया। इस अवसर पर उप जिलाधिकारी, मेरठ, मवाना एवं सरधना, जतिन गोस्वामी, नायब तहसीलदार सरधना, सोहनपाल, नायब तहसीलदार मेरठ उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *