Delhi-Meerut RRTS: दिल्ली से मेरठ का सफर होगा बेहद आसान, नमो भारत ट्रेन से 40 मिनट में पूरा होगा सफर

साहिबाबाद-न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रायल इसी साल शुरू होगा। न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच की यात्रा में 35 से 40 मिनट का समय लगेगा। वर्तमान में मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक ट्रेन का संचालन हो रहा है। दिल्ली-गाजियाबाद-मेरठ आरआरटीएस कॉरिडोर पर बनाया जा रहा न्यू अशोक नगर आरआरटीएस स्टेशन पर्यावरण अनुकूल होगा।

दिल्ली से मेरठ का सफर जल्द ही बेहद आसान होने जा रहा है। दरअसल नमो भारत ट्रेन के संचालन का विस्तार किया जा रहा है। वर्तमान में मेरठ साउथ से साहिबाबाद तक नमो भारत ट्रेन का संचालन किया जा रहा है, लेकिन जल्द ही यह दिल्ली के न्यू अशोक नगर तक दौड़ेगी।

ताजा जानकारी के मुताबिक, साहिबाबाद से न्यू अशोक नगर के बीच नमो भारत ट्रेन का ट्रायल रन आने वाले नवंबर माह से किया जाएगा। न्यू अशोक नगर और मेरठ साउथ स्टेशनों के बीच की यात्रा में 35 से 40 मिनट का समय लगेगा। इसके साथ ही स्टेशन एंट्री पर 550 से अधिक दोपहिया और चार पहिया वाहनों के लिए पार्किंग की व्यवस्था होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *