Bihar News वो हार कर भी जीत गए। हम जीत कर भी हार गए। कैसी बाजी कैसी चाल चली। कैसे पिटे कहां मार खा गए। गैरों में कहां दम था। अपने ही हम को मार गए। यह कसक अररिया लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा और आरजेडी के खेमों में है। आरजेडी को जहां हारने का मलाल है तो वहीं खुद को मजबूत करने की खुशी भी है।
Bihar Election Result 2024: वो हार कर भी जीत गए। हम जीत कर भी हार गए। कैसी बाजी कैसी चाल चली। कैसे पिटे कहां मार खा गए। गैरों में कहां दम था। अपने ही हम को मार गए।
यह कसक अररिया लोकसभा चुनाव के परिणाम आने के बाद भाजपा और लालू (Lalu Yadav) की आरजेडी के खेमों में है। भले ही अररिया लोकसभा चुनाव में भाजपा प्रत्याशी प्रदीप कुमार सिंह ने 20,094 वोटों के अंतर से राजद प्रत्याशी शाहनवाज आलम को मात दे दी है, लेकिन इतने कम वोट से इस जीत के बाद कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। 2019 के चुनाव में भाजपा के प्रदीप कुमार सिंह को 1.37 लाख वोटों के शानदार अंतर से जीत मिली थी। तो क्या अब भाजपा के गढ़ माने जाने वाले क्षेत्रों में भाजपा की पकड़ ढीली पड़ती जा रही है?
नरपतगंज, फारबिसगंज, सिकटी और रानीगंज विधानसभा में 2019 के लोकसभा चुनाव की तुलना में इस बार भाजपा को कम वोट मिले हैं। जबकि वोटरों की संख्या बढ़ी है। इन चारों विधानसभा में एनडीए के विधायक भी हैं। मुस्लिम बाहुल्य क्षेत्र जोकीहाट में भाजपा का वोट प्रतिशत बढ़ा है।