Baghpat: सावन के पहले सोमवार को पुरा महादेव मंदिर में उमड़े भक्त

  • जलाभिषेक कर लगाए हर-हर महादेव के जयकारे

बागपत। सावन के पहले सोमवार को ऐतिहासिक पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर पर भक्तों का सैलाब उमड़ पड़ा। हजारों की संख्या में शिवभक्त भगवान शिव का जलाभिषेक कर मंगल कामना की। सुबह से ही मंदिर परिसर में लंबी-लंबी कतार लग गई।

गौरतलब है कि पुरा महादेव परशुरामेश्वर मंदिर ऐतिहासिक मंदिर है और भक्तों की आस्था का बड़ा केंद्र है। यहां दिल्ली राजस्थान हरियाणा उत्तर प्रदेश सहित कई प्रदेश से लोग आकर भगवान शिव का जलाभिषेक करते हैं। श्रावण मास की शिवरात्रि को लाखों की संख्या में लोग जलाभिषेक करते हैं। आज सावन के पहले सोमवार को दिन निकलते ही भगवान शिव के मंदिर में भक्ति जलाभिषेक के लिए पहुंचने लगे।

वहीं पुलिस ने सुरक्षा को लेकर पुख्ता इंतजाम किए हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस बल की तैनाती की गई है। वहीं ड्रोन की मदद से भी सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया जा रहा है। अधिकारी लगातार सुरक्षा व्यवस्थाओं का जायजा ले रहे हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *