मेरठ में भारतीय किसान यूनियन (तोमर) गुट के कार्यकर्ताओं ने लखनऊ महापंचायत में जाने के लिए नौचंदी एक्सप्रेस पर कब्जा कर लिया। इससे यात्रियों को काफी परेशानी हुई। आरक्षित डिब्बों में भी कार्यकर्ता घुस गए जिससे यात्रियों को सीट नहीं मिल पाई। ट्रेन 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। 200 से अधिक यात्री परेशान हुए और कई यात्रियों ने आरक्षण रद्द कराया।
लखनऊ में गुरुवार को होनी वाली महापंचायत में हिस्सा लेने जा रहे भारतीय किसान यूनियन (तोमर) गुट के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सिटी स्टेशन पर नौचंदी एक्सप्रेस पर कब्जा कर लिया। यात्रियों को सीट नहीं मिली। किसान आरक्षित डिब्बों में बैठ गए। इस कारण 200 से अधिक लोगों ने आरक्षण रद्द करा लिए। इस दौरान स्टेशन पर अफरातफरी का माहौल रहा। भाकियू कार्यकर्ताओं की पुलिस से भी नोकझोंक हुई। 30 मिनट तक ट्रेन स्टेशन पर खड़ी रही।
शाम छह बजे से पहले ही कार्यकर्ता स्टेशन पर पहुंच गए थे। ट्रेन सिटी स्टेशन से शाम 7.50 बजे लखनऊ की ओर रवाना होती है लेकिन यह ट्रेन 30 मिनट तक स्टेशन पर खड़ी रही। सहारनपुर से यह ट्रेन जैसे ही प्लेटफार्म पर पहुंची तो भाकियू कार्यकर्ता डिब्बों में जबरन घुस गए।