यूक्रेन में जंग लड़ने की ख्वाहिश, विवेक रामास्वामी व निक्की हेली का समर्थक; ट्रंप पर AK-47 तानने वाला कौन?

डोनाल्ड ट्रंप की तरफ AK-47 तानने वाला शख्स यूक्रेन का समर्थक है। वह ट्रंप का कट्टर आलोचक है। इतना ही राष्ट्रपति चुनाव में वह विवेक रामास्वामी और निक्की हेली का समर्थन कर रहा था। मगर दोनों नेता अब चुनाव नहीं लड़ रहे हैं। वह तुलसी गब्बार्ड को दान भी दे चुका है। 58 वर्षीय यह व्यक्ति वामपंथी विचारधारा से भी प्रेरित है। आइए जानते हैं ये शख्स कौन है?

राष्ट्रपति चुनाव के बीच अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के फ्लोरिडा गोल्फ क्लब के बाहर दो लोगों ने एक दूसरे पर गोलीबारी की। अमेरिका की सीक्रेट सर्विस एजेंसी मामले की जांच में जुटी है। इस घटना में ट्रंप बिल्कुल सुरक्षित हैं। घटना रविवार को दोपहर करीब दो बजे हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *