अनंत अंबानी ने लाल बाग के राजा को भेंट किया 20 किलो सोने का मुकुट, कीमत जानकर रह जाएंगे दंग

कल यानी शनिवार से गणेश उत्सव शुरू हो रहा है। इस बीच मुंबई के लालबागचा राजा की पहली झलक भक्तों के सामने आई है। इसमें भगवान गणेश की मूर्ति ने 20 किलो सोने का मुकुट पहन रखा है। हमारे सहयोगी इकॉनमिक टाइम्स में प्रकाशित खबर के अनुसार इस मुकुट को मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी और रिलायंस फाउंडेशन ने भेंट किया है। इसकी कीमत 15 करोड़ रुपये बताई जा रही है। लाल बाग के राजा का यह मुकुट यहां आने वाले भक्तों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। हर साल की तरह इस साल भी लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेशोत्सव मंडल लालबागचा राजा का गणेशोत्सव मना रहा है। यह कल यानी शनिवार से शुरू होगा जो मंगलवार यानी 17 सितंबर तक चलेगा।

दो महीने में हुआ तैयार
कल शाम लालबागचा राजा की पहली झलक सामने आई थी। इसमें भगवान गणेश की मूर्ति को आकर्षक परिधान और आभूषणों से सजाया गया है। इस वर्ष के प्रदर्शन का मुख्य आकर्षण भव्य सोने का मुकुट है। इसे तैयार करने में दो महीने का समय लगा है। बता दें कि लालबागचा राजा, जिन्हें ‘लालबाग का राजा’ कहा जाता है, मुंबई में सबसे अधिक देखे जाने वाले गणेश मंडलों में से एक है। हर साल सभी क्षेत्रों के भक्त भगवान गणेश की मूर्ति की एक झलक पाने के लिए बेताब रहते हैं।

अनंत का 15 साल पुराना रिश्ता
अनंत अंबानी का लालबागचा राजा से जुड़ाव 15 सालों से है। यह इस महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग लेते रहे हैं। अंबानी अक्सर गणेशोत्सव समारोह और गिरगांव चौपाटी बीच पर भव्य विसर्जन समारोह में शामिल होते रहे हैं। कोरोना के समय जब लालबागचा राजा समिति को खराब वित्तीय स्थिति का सामना करना पड़ा तो अनंत अंबानी ने काफी सहायता की थी। अनंत अंबानी के योगदान को देखते हुए उन्हें लालबागचा राजा सार्वजनिक गणेश उत्सव मंडल की मानद सदस्यता दी गई है।

अनंत अंबानी ने बनवाया है बेहद खास मुकुट
लालबागचा राजा के सिर पर सजा 20 किलो का भव्य सोने का मुकुट सभी का ध्यान अपनी ओर खींच रहा है। इसकी कीमत लगभग 16 करोड़ रुपये बताई जा रही है। ये मुकुट किसी और ने नहीं बल्कि अंबानी परिवार के लाडले छोटे बेटे अनंत अंबानी ने अर्पित किया है। इस मुकुट को बनाने में दो महीने लगे हैं और इसे काफी सावधानी के साथ तैयार किया गया है। अनंत अंबानी की ओर से दिया गया ये मुकुट लालबागचा राजा समिति के साथ उनके लंबे समय से चले आ रहे संबंधों का प्रमाण है।

मेडीकल मशीने भी कराईं मुहैया
बता दें, इस साल महिलाओं और बच्चों के लिए विशेष ध्यान रखा गया है। मेडीकल सेंटर और सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। लोग बड़ी संख्या में बप्पा के दर्शन करने पहुंचते हैं और खूब चढ़ावा भी चढ़ता है, जिसका उपयोग सामाजिक कार्यों में किया जाता है। मुकेश अंबानी का परिवार सालों से समिति से जुड़ा हुआ है। इस साल अनंत अंबानी ने न सिर्फ मुकुट बल्कि और भी सहियोग किया है। मेडीकल की कई मशीनें अनंत ने मंडल को मुहैया कराई हैं। लालबाग ट्रस्ट ने यह फ़ैसला लिया है कि अनंत अंबानी को प्रमुख सलाहकार समिति का सदस्य बनाया जाए।

लालबागचा राजा दर्शन का समय
दर्शन: सुबह 5:00 बजे – रात 11:00 बजे
सुबह की पूजा: सुबह 6:00 बजे – सुबह 7:00 बजे
सुबह की आरती: सुबह 7:00 बजे – सुबह 7:15 बजे
दोपहर की पूजा: दोपहर 1:00 बजे – दोपहर 2:00 बजे
दोपहर की आरती: दोपहर 1:00 बजे – दोपहर 1:15 बजे
शाम की पूजा: शाम 7:00 बजे – रात 8:00 बजे
शाम की आरती: शाम 7:00 बजे – शाम 7:15 बजे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *