Murder : राजमिस्त्री की हत्या कर शव नहर में दबाया

  • 10 जुलाई से था लापता, दो गिरफ्तार, शव बरामद

बागपत। पिछले डेढ़ माह से लापता चल रहे बड़ौत के मलकपुर गांव के एक युवक रोहित (30) पुत्र स्वर्गीय विनोद की हत्या कर उसका शव रमाला थाना क्षेत्र के ककड़ीपुर गांव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर किनारे दबा दिया। पुलिस ने इस मामले दो युवक को हिरासत में लेकर शव बरामद किया। मृतक राजमिस्त्री का काम करता था।

जानकारी के मुताबिक मलकपुर गांव का रहने वाला रोहित पुत्र विनोद गत 10 जुलाई से लापता चल रहा था। इस मामले में उसके भाई रवि ने बड़ौत कोतवाली में गुमुशदगी दर्ज कराई थी। पुलिस तभी से युवक की तलाश में लगी थी। शक होने पर पुलिस ने मलकपुर व ककडीपुर गांव में दो युवकों को हिरासत में लिया।

पुलिस ने उनसे सख्ती से पूछताछ की तो उन्होंने बताया कि रोहित की हत्या कर उसका शव ककड़ीपुर गांव के जंगल में पूर्वी यमुना नहर किनारे दबा दिया है। पुलिस ने मौके पर जाकर गड्डा खुदवाकर रोहित का शव बाहर निकाला। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेजा। युवक की मौत से परिजन गमगीन है।

बताया जा रहा है कि रोहित पेशे से राज मिस्त्री था। वह कुछ दिनों से ककड़ीपुर में मकान बना रहा था, जहां पर वह मकान मालिक की पत्नी को चाहने लगा था। महिला के पति ने राज मिस्त्री को समझने का प्रयास किया, लेकिन वह नहीं माना।

इसके बाद महिला के पति ने इसकी जानकारी महिला के भाई को दी। बताया जा रहा है कि इसके बाद महिला के पति व महिला के भाई ने मिलकर युवक की हत्या कर दी। सीओ विजय चौधरी ने बताया कि दो लोगो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *