Bijnor: आंगन में बर्तन धो रही महिला पर बाघ का हमला, मौत

  • दीवार कूदकर घुसा घर में और महिला को दबोच लिया

बिजनौर। कालागढ़ इलाके में बीती देर शाम एक महिला पर बाघ ने हमला कर दिया। महिला घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी ले जाया गया। यहां डाॅक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

जानकारी टीना (22) पत्नी नितिन कुमार अपने घर के आंगन में बर्तन धो रही थी। अचानक बाघ ने पीछे की दीवार कूदकर आंगन में प्रवेश कर लिया। महिला पर हमला कर दिया। महिला की चीखें सुनकर पति और अन्य परिजन बाहर आए, लेकिन तब तक बाघ ने हमला कर दिया था। परिजनों ने महिला को तुरंत सीएचसी पहुंचाया। यहां उसे मृत घोषित कर दिया।

महिला की शादी दो साल पहले हुई थी और एक छोटा बच्चा भी है। इस घटना की सूचना पर सीओ अंजनी कुमार चतुर्वेदी और थानाध्यक्ष पुष्कर सिंह मेहरा मौके पर पहुंचे। घटना की जानकारी ली। सीएचसी प्रभारी डॉक्टर सर्वेश निराला ने कहा कि महिला की अस्पताल आने से पहले मौत हो चुकी थी। आशंका है कि किसी जंगली जानवर ने हमला किया है। सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट से चलेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *