Puja Khedkar: ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मां हुई गिरफ्तार

  • जमीन के विवाद में पिस्तौल लहराने का है मामला

पुणे। ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर की मुसीबतें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। पूजा के बाद अब उनके माता-पिता मुश्किलों में घिर गए हैं। उनकी मां मनोरमा खेडकर को गुरुवार सुबह पुणे पुलिस ने हिरासत में लिया। उसके बाद उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दरअसल, मनोरमा के खिलाफ एक स्थानीय किसान को धमकी देने का आरोप लगा है। उनके खिलाफ पुणे पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

पुणे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि उन्हें महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले के महाड से हिरासत में लिया गया है, जहां वह एक होटल में रुकी हुई थीं। उन्हें पुणे लाया गया। यहां उन्हें गिरफ्तार कर लिया गया।

दरअसल, विवादित अधिकारी पूजा खेडकर की मां मनोरमा खेडकर का एक वीडियो वायरल हुआ था। इसमें एक जमीनी विवाद को लेकर मनोरमा हाथ में बंदूक लिए कुछ लोगों को धमका रही थीं। ये वीडियो सामने आने के बाद पुलिस ने मनोरमा और उनके पति दिलीप खेडकर समेत सात लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *