देश में बढ़ती गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। इस बीच आईएमडी की मौसम विभाग सोमा सेन ने मौसम को लेकर विशेष जानकारी शेयर की है। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन का कहना हैअगर उत्तर भारत की बात करें तो मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। वहीं पंजाब और हरियाणा में 4 दिनों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी रहने की उम्मीद जताई जा रही है।
एएनआई, नई दिल्ली। देश में बढ़ रहे तापमान के कारण लोग भीषण गर्मी की मार झेल रहे हैं। इस बीच आईएमडी की मौसम विभाग सोमा सेन ने मौसम को लेकर अलर्ट जारी किया है। आईएमडी वैज्ञानिक सोमा सेन का कहना है,’अगर उत्तर भारत की बात करें तो मौसम में ज्यादा बदलाव नहीं हुआ है। राजस्थान तक बादलों का सिस्टम और हल्की आंधी की गतिविधियां आज भी जारी रहेंगी। हीटवेव के कोर जोन उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड में आज भी रेड अलर्ट रहेगा। बिहार में 2 दिनों के लिए रेड अलर्ट रहेगा,उसके बाद हम ऑरेंज की ओर बढ़ेंगे और फिर झारखंड में 13, 14 और 15 जून को 3 दिनों के लिए रेड अलर्ट रहेगा।