विपिन टाडा बने मेरठ के नए एसएसपी

मेरठ। मेरठ के नए एसएसपी बने विपिन टाडा, रोहित सिंह सजवाण सहारनपुर के कप्तान बनाये गए हैं। 2012 बैच के आईपीएस अधिकारी विपिन टाडा मूल रूप से जोधपुर के राजस्थान के रहने वाले हैं। विपिन टाडा ने एमबीबीएस की पढ़ाई की है। पिता मच्छी राम पेशे से वकील हैं। इसके अलावा वह मुंबई के पूर्व पुलिस कमिश्नर और पूर्व मानव संसाधन विकास राज्यमंत्री सतपाल सिंह के दामाद हैं।

वहीं मेरठ के कप्तान रोहित सिंह सजवाण को अब सहारनपुर भेजा गया है। वो सहारनपुर के नए कप्तान होंगे। रोहित सिंह सजवाण 25 जून 2022 को ही मेरठ में बरेली से तबादला होकर आए थे। पूरे 2 साल बाद आज उनका तबादला हो रहा है। रोहित सिंह सजवाण ने मेरठ में 2 साल का कार्यकाल पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *